- छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले
- मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- ट्राइबल हॉस्टल के 13 छात्रों ने रचा कीर्तिमान, UPSC प्रीलिम्स में हासिल की सफलता
- बोरसी भाठा की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 4 व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त
- संचिता उगले केस पर रवि किशन का बड़ा बयान – |
- आरवीएनएल को ₹968 करोड़ का ईस्ट कोस्ट रेलवे कॉन्ट्रैक्ट मिला – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने पहली कोल वाशरी मुद्रीकरण पहल के तहत दुग्दा कोल वाशरी को जेएसडब्ल्यू स्टील को सौंप दिया – भारतीय पीएसयू
- नमो भारत आरआरटीएस एक्सटेंशन ऋषिकेश तक आगे बढ़ा; 150 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए डीपीआर सर्वेक्षण शुरू – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और सुबह 11 बजे के करीब 3,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम जाएंगे और शाम को वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वाराणसी में पीएम मोदी प्रधानमंत्री वाराणसी में सड़क, बिजली, शिक्षा, जल और पर्यटन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच…
आईआईटी दिल्ली ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 50,000 से अधिक छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह प्रशिक्षण केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ‘नर्चर’ कार्यक्रम के तहत दिया गया। जुलाई 2023 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य एससी-एसटी समुदाय के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसी उभरती और परिवर्तनकारी तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने करियर में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। आईआईटी दिल्ली का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ‘आई-हब फाउंडेशन फॉर कॉबोटिक्स’ इस कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। इसने…
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने आज बुधवार को अपनी 61वीं कार्यकारी समिति की बैठक में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों की सफाई के लिए 900 करोड़ से अधिक लागत की कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी। बैठक की अध्यक्षता एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गंगा नदी की सेहत सुधारना, गंदे पानी को ठीक से प्रबंधित करना और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में रामगंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए 409.93 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत 15…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की लगभग 30 वर्षों में पहली स्लोवाकिया की यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सहयोग के कई क्षेत्रों जैसे व्यापार, रक्षा, शिक्षा और विज्ञान-तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई, जिसमें भारत की ओर से…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में भारत का नेतृत्व किया। अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के लिए ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प है। बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने की क्षमता है। हमारा साझा इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। बैठक में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों और…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को 2025 की शरद ऋतु तक अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य कर रहा है , जिससे भारत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका के साथ ऐसा समझौता करने वाला एकमात्र देश बन गया है। दोनों देशों ने प्रारंभिक चरण में ही व्यापार संबंधी मुद्दों पर रचनात्मक संवाद स्थापित करने और एक व्यापक समझौते की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की थी नई दिल्ली में आयोजित ‘न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट’ में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि…
केंद्र सरकार ने आज बुधवार को किसानों के लिए एक बड़ी योजना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत एक नई उप-योजना ‘कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट (M-CADWM)’ को वर्ष 2025-26 के लिए लागू किया जाएगा। इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसका उद्देश्य देश में सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाना और जल प्रबंधन को बेहतर करना है। इसके तहत खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पुराने नहरों या अन्य जल स्रोतों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा ताकि किसानों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों, को…
नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को फ्रांस से करीब 64,000 करोड़ रुपये की लागत से नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस खरीद परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) ने मंजूरी दे दी है। भारत और फ्रांस के बीच अंतर-सरकारी रूपरेखा के तहत अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के लगभग पांच साल बाद जेट विमानों की खेप भेजने की शुरूआत होगी। इस सौदे के तहत, भारतीय नौसेना को राफेल (मरीन) जेट विमानों के निर्माता दसॉल्ट एविएशन से…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जल्द जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में बालिका के चाचा के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि दुर्ग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू-महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए जांच इकाई) पद्मश्री तंवर की अध्यक्षता वाली एसआईटी में मोहननगर थाना प्रभारी…
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उदार मौद्रिक नीति और सरकार की विकास-केंद्रित राजकोषीय नीति वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बीच घरेलू विकास को बढ़ावा देने में मददगार होगी। रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.0 प्रतिशत करने के केंद्रीय बैंक के फैसले को सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने समय पर लिया गया विवेकपूर्ण फैसला बताया है। दरों में कटौती के साथ-साथ मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ से ‘अकोमोडेटिव’ में बदलना भी एक बड़ा सकारात्मक कदम है उन्होंने कहा कि दरों में कटौती के साथ-साथ मौद्रिक नीति के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
