देवरिया/लखनऊ. देवरिया जिले में कथित अवैध धर्मांतरण, छेड़छाड़ और साइबर अपराध के एक मामले में वांछित एक आरोपी को सोमवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कमता ओवरब्रिज के नीचे से उस्मान गनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

एसपी ने बताया कि यह मामला सात सितंबर को देवरिया कोतवाली थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.
वीर ने बताया कि गनी के खिलाफ भारतीय दंड विधान, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और सूचना-प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि गनी ने खुद पर लगे आरोपों को कुबूल किया है.
उन्होंने बताया कि इसी मामले में एक अन्य आरोपी गौहर अली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि उस्मान की पत्नी और इस मामले में सह-आरोपी तरन्नुम जहां की तलाश की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version