रायपुर। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रविवार को भिलाई में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के नेहरू नगर पूर्व स्थित निवास सहित प्रदेश के 5 जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापे शराब, और डीएमएफ घोटाले से जुड़े हैं।
जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में छापे की कार्रवाई चल रही है। बताया गया कि पूर्व आईएएस निरंजन दास, डीएमएफ से जुड़े कारोबारी हरपाल अरोरा के यहां भी जांच चल रही है।

