राष्ट्रवाणी: Hanuman Ansh ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई की है। अब इसकी सफलता पर कुणाल खेमू ने अपनी राय रखी है। कुणाल खेमू ने की हनुमान अंश की तारीफ किसे दिया फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का क्रेडिट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश की सफलता भारत के साथ-साथ दुनियाभर में गूंज रही है। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल सफलता हासिल की है बल्कि इसने लोगों के दिलों में भी एक जगह बनाई है।

इसके अलावा डिवोशनल फिल्म की सफलता इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा होने के साथ-साथ सबक बन गई है। फिल्ममेकर्स को ये संदेश मिला है कि दर्शकों को बड़े कास्ट, बड़ा बजट नहीं बल्कि एक अच्छी कहानी चाहिए। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने साबित कर दिया है कि भले ही शुरूआत धीमी हो लेकिन अगर कहानी अच्छी है तो बिना किसी प्रमोशन के भी दर्शक उसे पसंद करेंगे।

अब इसी सिलसिले में फिल्म वाइब में नजर आ रहे एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) ने अपनी राय रखी है। कुणाल खेमू ने से एक्सक्लूसिव बातचीत में डिवोशनल फिल्म की सफलता पर बात की। एक्टर से पूछा गया कि हाल ही में हनुमान अंश आई और फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है लेकिन कहीं ना कहीं हम देखें तो फिल्म अपने कंटेंट की वजह से चली है।

उसी तरह वाइब एक अलग हटकर टॉपिक पर बनी है, तो क्या आपका फोकस भी क्वालिटी कंटेंट सिनेमा की ओर है? इसका जवाब देते हुए कुणाल ने कहा, ‘हमेशा वही होना चाहिए और जैसे आपने हनुमान अंश की बात की तो पहली बात उसकी कहानी अच्छी है। लेकिन इसकी सफलता की सबसे खास बात ये है कि इसके प्रोड्यूसर्स को दाद देनी पड़ेगी कि वो डटे रहे।

उन्होंने कहा, ‘फिल्म चार हफ्ते तक बहुत ही धीमी गति से चली, शोज कम हो गए थे लेकिन प्रोड्यूसर्स टिके रहे। तो वो चीज सबसे कमाल की थी। बाकी रही कंटेंट की बात तो लोगों को कहानी ही चाहिए भाई, स्टार भी कहानी ही ढूंढता है’।

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) इस वक्त फिल्म वाइब में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ लापता लेडीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा ने काम किया है। वाइब ने 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

‘हनुमान अंश’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 2 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एवरेज कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते से जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version