मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने बाल ठाकरे के निधन के संबंध में शिवसेना नेता रामदास कदम की टिप्पणी को रविवार को “घृणास्पद” करार दिया. कदम ने इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित दशहरा रैली के दौरान शिवसेना संस्थापक के निधन को लेकर सनसनीखेज दावे किए थे.

उन्होंने आरोप लगाया था कि 2012 में बाल ठाकरे के निधन की औपचारिक घोषणा किए जाने से पहले उनके पार्थिव शरीर को दो दिन तक मातोश्री (बांद्रा स्थित ठाकरे परिवार का आवास) में रखा गया था और उनके उंगलियों के निशान भी लिये गए थे. बाल ठाकरे का 17 नवंबर 2012 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था.

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में सुले ने कहा, ”राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बारे में इतनी घृणित बात कभी नहीं कही गई. इस तरह की बयानबाजी बंद होनी चाहिए.” शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-उबाठा) के नेताओं ने कदम की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ और ‘नमक हराम’ बताया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version