राष्ट्रवाणी (बालोद ब्यूरो): न्यूज, बालोद। जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में एक भालू ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। भालू पिछले दो-तीन दिनों से गांव के एक सूने मकान में डेरा जमाए हुए था।
उसे बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे वन अमले को देखकर भालू अचानक आक्रामक हो गया और पटेली सर्किल के डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू पर हमला कर दिया। न्यूज, बालोद। जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में एक भालू ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया।
भालू पिछले दो-तीन दिनों से गांव के एक सूने मकान में डेरा जमाए हुए था। उसे बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे वन अमले को देखकर भालू अचानक आक्रामक हो गया और पटेली सर्किल के डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू पर हमला कर दिया। हालांकि, डिप्टी रेंजर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू व्यवस्था और वनकर्मियों की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंघोला निवासी धरमुराम कुलदीप का मकान लंबे समय से खाली पड़ा है।

