ढाका: बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज तारीक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नए मंत्रिमंडल में 50 सदस्य हो सकते हैं शामिल

बांग्लादेश में नए मंत्रिमंडल में संभवतः 50 सदस्य होंगे। इनमें से 25 पूर्णकालिक मंत्री और 24 राज्य मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल विभाग नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह में ले जाने के लिए 49 वाहन भेज रहा है। इसी बीच, मंत्रिमंडल विभाग ने लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए फोन करना शुरू कर दिया है।

तारिक रहमान ने बोगरा-6 सीट छोड़ी, ढाका-17 से ही रहेंगे सांसद

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने 13वें संसदीय चुनाव में जीतने के बाद बोगरा-6 सीट छोड़ने का निर्णय लिया है और ढाका-17 सीट अपने पास रखने का फैसला किया है। ढाका-17 से उन्होंने लगभग 72,699 वोट हासिल किए, जबकि बोगरा-6 सीट पर उन्होंने 2,16,284 वोट प्राप्त कर जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार अब्दुर रहमान सोहेल को बड़े अंतर से हराया था। तारिक रहमान ने बांग्लादेश निर्वाचन आयोग (ईसी) को लिखित रूप में बोगरा-6 सीट छोड़ने की औपचारिक सूचना दी है। ईसी के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने इसकी पुष्टि की है।

नए सांसदों को दिलाई जा रही शपथ

बांग्लादेश की 13वीं नेशनल पार्लियामेंट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में शपथ ली। सुबह करीब 10:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई। मुख्य समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके शुरुआती मंत्रिमंडल को पद की शपथ दिलाएंगे।

चुनाव परिणाम: किसे कितनी सीटें?

आधिकारिक नतीजों के अनुसार:-
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी): 209 सीटें
जमात-ए-इस्लामी (मुख्य विपक्ष): 68 सीटें
नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी): 6 सीटें
अन्य: 7 सीटें
निर्दलीय: 7 सीटें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे

ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक उप सचिव सीमा मल्होत्रा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भी समारोह में भाग लेने की संभावना है। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

कौन है बांग्लादेश के होने वाले नए प्रधानमंत्री?

बांग्लादेश को 35 साल बाद एक नया प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रूप में मिलने जा रहा है। चार साल के लंबे निर्वासन और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद तारिक रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मजबूती से एकजुट किया और युवा मतदाताओं को आकर्षित करते हुए जनसमर्थन की नई लहर खड़ी की।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version