राष्ट्रवाणी: नवंबर 2026 में बैंक कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। हालांकि, ऑनलाइन …और पढ़ें Bank Holidays in November: कुल 16 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, लिस्ट में देखें अपने शहर का अपडेट दीवाली, छठ पूजा जैसे कई त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं छुट्टियों में भी चालू रहेंगी। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना बस लगने वाला है और इस महीने कई सारे त्योहारों की धूम भी हमें देखने को मिलेगी।
ऐसे में अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़े काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नवंबर 2026 में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा (Bank Holidays in November), ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां-कहां कब-कब बैंक बंद रहेंगे। देखा जाए तो इस महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार बैंक बंद रहेंगे।
यानि कि कुल 7 दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दीवाली के साथ-साथ कई जगहों हर पारंपरिक त्योहार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। यदि आपको छुट्टियों के दौरान पैसों के लेन-देन या अन्य वित्तीय कार्यों की जरूरत पड़ती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग बेझिझक कर सकते हैं। इन सभी ऑनलाइन सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

