राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा : पुराने बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े दो शातिर ठगों ने महिला से करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने उतरवा लिए। महिला से दो युवकों ने एक होटल का पता पूछा इस पर महिला युवकों के साथ होटल दिखाने जाने लगी। महिला के अनुसार वह युवकों के सम्मोहन में आ गई और खुद सोने की चेन और चार अंगूठियां उतरवाकर युवकों को दे दिया जिसे रुमाल में बांधकर दोनों फरार हो गए।

बताया गया कि राताखार निवासी एक महिला खरीदारी के लिए निकली थी। पुराने बस स्टैंड के पास दो युवकों ने महिला से एक होटल का पता पूछकर अपनी बातों में उलझाया और मेन रोड से अंदर गली की ओर ले गए। यहां सूने स्थान पर महिला ने अपनी सोने की चेन और चार अंगूठियां उतार युवकों को दे दीं।

ठगों ने गहनों को रुमाल में बांधा और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने पति को बुलाया और दोनों सिटी कोतवाली पहुंचे।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों संदिग्ध महिला से बातचीत करते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने आसपास के होटल और लाज में भी उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

महिला के अनुसार चेन और चारों अंगूठियों का कुल वजन करीब 40 से 50 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version