राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के बढ़ते उपयोग और उपभोक्ताओं को मिल रहे भारी-भरकम बिजली बिलों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। विमर्श कार्यक्रम में सामने आया कि सरकारी विभागों के करोड़ों रुपये के बकाया बिलों की वसूली के लिए आरडीएस योजना के तहत प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
अब योजना का दायरा आम घरेलू उपभोक्ताओं तक बढ़ा दिया गया है।
