बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में दो पर इनामा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान बासागुड़ा थानाक्षेत्र के धरमापुर गांव के उईका सेयतु (32), कुंजाम सोमलू (35), पदम सन्नू (31), उईका नागेश (29), उईका पायकी (33) और उईका जमली (25) के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि नक्सली उईका सेयतु और उईका पायकी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षाबलों को नक्सल रोधी अभियान के लिए धरमापुर गांव की ओर रवाना किया गया. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे और इनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर, इले्ट्रिरक वायर, जमीन खोदने के औजार, माओवादी शहीदी सप्ताह से संबंधित पर्चे और पम्पलेट बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version