बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण ठेकेदार की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इम्तियाज अली का शव रविवार देर रात पामेड पुलिस थाना क्षेत्र में एक सुरक्षा शिविर के पास बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ठेकेदार अली को इलाके में सड़क निर्माण का काम सौंपा गया था.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, माओवादी मिलिशिया के सदस्यों के एक समूह ने रविवार शाम मेटागुडा सुरक्षा शिविर के पास अली से मारपीट की और उसे अगवा कर लिया. अधिकारी ने बताया कि अली का सहायक सुरक्षा शिविर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि बाद में अली का शव बमराद किया गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली अक्सर सड़क निर्माण ठेकेदारों पर हमला कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों व मशीनों को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version