बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच नक्सलियों और प्रतिबंधित माओवादी आंदोलन के दो समर्थकों को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पांचों नक्सलियों को नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडका और जबेली गांवों के निकट जंगल से उस समय पकड़ा गया जब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 210वीं बटालियन शुक्रवार को माओवाद विरोधी अभियान पर निकली थी.

उन्होंने बताया कि पांचों की पहचान कमलू ओयम (33), लक्ष्मण उर्सा (30), लेकम आयतु (34), लच्छू ओयम (39) और पंडरू उर्सा (31) के रूप में हुई है. उनके पास से एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स तार और अन्य सामग्री जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि इस बीच माओवादी समर्थक मद लक्ष्मीनारायण उर्फ मद्दे लक्ष्मैया (20) और लक्ष्मण चिदम उर्फ लक्ष्मीनारायण (21) को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मट्टीमरका रोड पर एक मोबाइल चेक प्वाइंट (एमसीपी) पर पकड़ा गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version