बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से एक नाबालिग समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदेपारा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से गोटे जोगा (45), विवेक ढोड़ी (17) और बड्डे सुनील (20) घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दम्पाया और एर्रागुफा पारा गांव के निवासी ग्रामीण आज सुबह पारिवारिक काम से बंदेपारा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्वाह्न लगभग नौ बजे वे माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आ गए। इससे ग्रामीणों के पैर और चेहरे पर चोट आई।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिये रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों और सड़कों पर प्रेशर बम लगा देते है। कई बार इसकी चपेट में ग्रामीण भी आ जाते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version