राष्ट्रवाणी: Mahakavya Shri Ramayan Katha में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता देव शर्मा ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें आदिपुरुष और रामायण से रिजेक्ट किया गया। देव शर्मा को ऑफर हुई थी आदिपुरुष और रामायण। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया देव शर्मा को ऑफर हुई आदिपुरुष-रामायण दोनों फिल्मों में लक्ष्मण का रोल करने वाले थे एक्टर देव शर्मा ने बताया- क्यों फिल्म से हुए थे रिजेक्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अंजलि अरोड़ा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले देव शर्मा (Dev Sharma) ने खुलासा किया है कि पहले उन्हें ‘आदिपुरुष’ और ‘रामायण’ ऑफर हुई थी। देव शर्मा का कहना है कि उन्होंने प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें सिर्फ इस वजह से रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि वह लंबे थे।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देव शर्मा ने बताया कि वह रणबीर कपूर और प्रभास से लंबे थे, जिसकी वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। एक्टर ने कहा, “इससे पहले (श्री रामायण कथा) मुझे ‘आदिपुरुष’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दोनों में ही लक्ष्मण का रोल ऑफर हुआ था। मेरे लुक टेस्ट भी लगभग फाइनल हो गए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।” देव शर्मा ने दोनों फिल्मों से रिजेक्ट होने की वजह बताई है।

उन्होंने कहा, “कहीं मैं राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर से दो इंच लंबा था और दूसरी जगह मैं भगवान राम का रोल करने वाले एक्टर जितना ही लंबा-चौड़ा था, इसलिए मुझे फाइनल नहीं किया गया। तो मैं निराश हो गया कि शायद रामायण के साथ मेरा कनेक्शन उतना अच्छा नहीं है। इसीलिए मुझे बार-बार रिजेक्ट किया जा रहा है।” “Dev Sharma” who is playing the role of Ram in Mahakavya Shri Ramayan Katha, revealed that he was offered the role of Laxman in both #Adipurush and #Ramayana “I was not cast in Adipurush because I look as huge as Prabhas.and was removed from Ramayana saying that you are… pic.twitter.com/OlAptPw74P आपको बता दें कि प्रभास स्टारर आदिपुरुष में लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह ने निभाई थी, जबकि रामाणय में लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं।

वहीं, बात करें ‘श्री रामायण कथा’ की तो इसमें देव शर्मा राम की भूमिका निभा रहे हैं। अभिषेक सिंह निर्देशित फिल्म में सीता की भूमिका में अंजलि अरोड़ा हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version