बेंगलुरू. एक वायरल वीडियो में “तो क्या हुआ अगर ये बेंगलुरु है, हिंदी में बोलो” कहते हुए देखे गए एक व्यक्ति ने सोमवार को कन्नड़ में माफी मांगी. इस घटना ने भाषा पर बहस को फिर से हवा दे दी थी. एक वीडियो सामने आने के बाद 20 अप्रैल को हिंदी-कन्नड़ विवाद फिर भड़क गया था. इसमें एक व्यक्ति एक ऑटो चालक से कह रहा है: “नोएडा में रहो या बेंगलुरु में रहो, तुम भी हिंदी में बात करो.” ऑटो चालक ने तुरंत जवाब दिया, “आप बेंगलुरु आए हैं, कन्नड़ में बात करें. मैं हिंदी में बात नहीं करूंगा.” स्पष्ट संदर्भ के अभाव में भी यह वीडियो वायरल हो गया और इंटरनेट पर इसकी चर्चा होने लगी.

इस व्यक्ति की पहचान अभी तक अज्ञात है और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने उसे ‘हिंदी योद्धा’ नाम दिया है. सोमवार को ऑनलाइन प्रसारित ‘माफीनामा वीडियो’ में अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था और उसने दावा किया कि वह कन्नड़ बोलता है तथा करीब नौ साल से बेंगलुरु में रह रहा है. उसने कहा कि वह अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने के लिए निकटतम पुलिस थाने तक गया था तथा उसने स्वीकार किया कि उसे इस बात का अफसोस है कि तीखी बहस के दौरान अपना आपा खो दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version