राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक के शराब के नशे में होने की सूचना मिलने पर सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में अपनी हाजिरी लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन तलाशते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की इस स्थिति के कारण स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का पंचनामा तैयार किया और इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से की है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
