नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दूसरा नाम ‘पेपर चोर’ है। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में उत्तराखंड के युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज भाजपा का दूसरा नाम है – पेपर चोर। देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़ंिदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है।

लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन भाजपा ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है, क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोजगारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की ंिचता है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है, अगर युवाओं को रोजगार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।’’

उनका कहना था, ‘‘युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं – ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सिफऱ् युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version