मुंबई. भाजपा विधायक गोपीचंद पडालकर ने बृहस्पतिवार को एक ‘बड़ी साजिश’ का हवाला देते हुए यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों को जिम जाने के बजाय घर पर ही योग करना चाहिए जहां ‘आप नहीं जानते कि जिम में प्रशिक्षक कौन है?” महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पडालकर ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि ”वे” (स्पष्ट रूप से दूसरे समुदाय के सदस्यों का संदर्भ देते हुए) महिलाओं को लुभा रहे हैं.

पडालकर ने कहा, “हिंदू लड़कियों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे ऐसे जिम न जाएं जहां उन्हें पता नहीं होता कि ट्रेनर कौन है. बेहतर होगा कि आप घर पर ही योग करें. आपको नहीं पता कि यह कितनी बड़ी साजिश है. हिंदू युवतियों से कहें कि उन्हें घर पर ही योग या व्यायाम करना चाहिए. उन्हें प्रशिक्षण के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है.” उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के कॉलेज जाने वाले युवाओं की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए. सांगली जिले के जाट से भाजपा विधायक ने कहा, “हमें एक मजबूत निवारक तंत्र बनाने की जरूरत है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version