राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव में एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मछली पकड़ने के लिए नदी के एनीकट पर पहुंचा था। तभी अचानक वह तेज धारा की चपेट में आ गया और लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, लापता युवक की पहचान घोटगांव निवासी धनंजय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। रेस्क्यू टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है, लेकिन तेज धारा अभियान में बाधा बन रही है। घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी, नालों और एनिकट के पास जाने से बचें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Trending
- भारत सरकार ने डीपसी ऑयल ब्लॉक बोली की समय सीमा 10 दिसंबर तक बढ़ाई; ओएएलपी-एक्स के लिए सातवां विस्तार – भारतीय पीएसयू
- तुर्की में COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान एर्दोगन ने नई तेल खोजों की घोषणा की, जीवाश्म ईंधन विरोधाभास को उजागर किया – भारतीय पीएसयू
- तेल की कीमतों में गिरावट बढ़ी क्योंकि ट्रंप ने ईरान पर आगे हमले की जरूरत नहीं होने का संकेत दिया; ब्रेंट फॉल्स $92 से नीचे – भारतीय पीएसयू
- म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड रिश्वत मामला: सीबीआई ने पीएसयू अधिकारी के घर पहुंचाए गए नकदी बैग का हवाला दिया – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने के लिए मुनीडीह परियोजना में XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, उच्च उत्पादन और मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली – भारतीय पीएसयू
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू

