Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बनाई ब­ढ़त
Sports

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बनाई ब­ढ़त

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बनाई ब­ढ़त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कैरारा. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की ब­ढ़त बनाई. भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम वाशिंगटन सुंदर (तीन रन पर तीन विकेट), अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) और शिवम दुबे (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए.

नाथन एलिस (21 रन पर तीन विकेट) और एडम जंपा (45 रन पर तीन विकेट) ने इससे पहले अंतिम ओवरों में भारत को लगातार झटके दिए जिससे एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही मेहमान टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 39 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. अक्षर ने अंत में 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव में रखा.

मैथ्यू शॉर्ट (25) ने अर्शदीप सिंह (22 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी छक्का और चौका मार. मार्श ने भी जसप्रीत बुमराह (27 रन पर एक विकेट) और अर्शदीप पर चौके मारे. अक्षर ने शॉर्ट को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा. मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद विकेटों से टकरा रही थी.

जोश इंग्लिस (12) ने आते ही बुमराह पर दो चौके मारे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए. मार्श 21 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वरुण चक्रवर्ती (26 रन पर एक विकेट) की गेंद पर लांग ऑफ पर अभिषेक ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया. अक्षर ने इंग्लिस को बोल्ड किया जबकि मार्श भी दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अर्शदीप को कैच दे बैठे जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन हो गया.

पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले टिम डेविड (14) ने दुबे पर लंबा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर मिड ऑफ पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए. अर्शदीप ने जोश फिलिप (10) को शॉर्ट मिडविकेट पर चक्रवर्ती के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया. ग्लेन मैक्सवेल (02) ने एक रन के साथ 15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए. ऑस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 65 रन की दरकार थी.

सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में श्रृंखला में पहली बार गेंद वाशिंगटन को थमाई और उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (00) को आउट करने के बाद अपने अगले ओवर में जंपा (00) को गिल के हाथों कैच कराके भारत की जीत सुनिश्चित की.

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मैच की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक भाग्यशाली रहे जब बेन ड्वारशुइस की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने की कोशिश में हवा में लहरा बैठे लेकिन जेवियर बार्टलेट उनका कैच लपकने में नाकाम रहे. अभिषेक ने बार्टलेट (26 रन पर एक विकेट) पर पारी का पहला चौका मारा जबकि गिल ने ड्वारशुइस की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराने के बाद एलिस पर दो चौके जड़े.

अभिषेक ने मार्कस स्टोइनिस पर दो चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 49 रन तक पहुंचाया. अभिषेक ने जंपा का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इस लेग स्पिनर पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर टिम डेविड को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा. शिवम दुबे और गिल ने इसके बाद पारी को आगे ब­ढ़ाया. दुबे ने ड्वारशुइस पर चौका जड़ने के बाद जंपा की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. दुबे (22) हालांकि एलिस की धीमी गेंद पर चकमा खाकर बोल्ड हो गए.

सूर्यकुमार ने जंपा पर लगातार दो छक्कों के साथ 13वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया. गिल ने भी स्टोइनिस की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन एलिस की गेंद पर बोल्ड हो गए. गिल ने 39 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा. सूर्यकुमार (20) भी बार्टलेट की गेंद को हवा में लहराकर डेविड के हाथों लपके गए जिससे भारत का स्कोर चार विकेट पर 125 रन हो गया. जंपा ने तिलक वर्मा (05) को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराके भारत को पांचवां झटका दिया और फिर जितेश शर्मा (03) को पगबाधा किया. अक्षर ने अंतिम ओवर में स्टोइनिस की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया.

हमें पता था कि इस बड़े मैदान पर 167 रन काफी हैं : दुबे

हरफनमौला शिवम दुबे ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चौथे टी20 मैच में मैदान का आकार बड़ा होने से भारत का स्कोर पर्याप्त था और गेंदबाजों ने रणनीति पर बखूबी अमल करके मेजबान को हराया . भारत ने 167 रन बनाने के बावजूद आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की अजेय बढत बना ली .

दुबे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,” इस मैदान पर 167 का स्कोर अच्छा था क्यों कि हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज हैं . मुझे उन पर भरोसा है और पूरी टीम को उन पर भरोसा है .” उन्होंने कहा ,” यह टी20 मैच है और कोई भी बल्लेबाज आकर आक्रामक पारी खेल सकता है लेकिन इस मैदान पर बाउंड्री बड़ी है और हमने उसी हिसाब से रणनीति बनाई थी . हमें विश्वास था कि हम उन्हें रोक लेंगे .” दुबे ने आगे कहा ,” हमारी रणनीति बड़ी बाउंड्री वाली तरफ गेंद डालने की थी क्योंकि बड़े शॉट लगाना आसान नहीं है . हमने चतुराई से गेंदबाजी की और बल्लेबाज को क्रीज पर जमने के बाद बड़ी बाउंड्री वाली तरफ शॉट खेलने के लिये मजबूर किया .”

उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बतौर गेंदबाज उनकी काफी हौसलाअफजाई की जिससे उनका आत्मविश्वास बढा . उन्होंने कहा ,” मुझे जब मौका मिला तो मुझे पता था कि गेंदबाजी करनी होगी . मोर्नी, गौती भाई और सूर्या ने मेरे लिये अच्छी रणनीति बनाई थी . मोर्नी ने छोटे छोटे टिप्स दिये जिससे बेहतर गेंदबाजी में मदद मिली.”

चतुराई भरी बल्लेबाजी, हालात के अनुकूल ढलना जीत की कुंजी : सूर्यकुमार

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया पर चौथे टी20 मैच में 48 रन से मिली जीत के लिये बल्ले और गेंद से अपने खिलाड़ियों के चतुराई भरे खेल को श्रेय दिया . भारत ने 167 रन बनाने के बावजूद जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 से बढत बना ली है .

सूर्यकुमार ने जीत के बाद कहा ,” मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को इसका श्रेय जाना चाहिये . शुभमन और अभिषेक ने जिस तरह से शुरूआत की , उन्हें पता था कि यह 200 या 220 रन वाला विकेट नहीं है . उन्होंने चतुराई से खेला . बल्लेबाजों की तरफ से यह पूरा टीम प्रयास था .” उन्होंने आगे कहा ,” मैं और गौती भाई (कोच गौतम गंभीर) इस बारे में स्पष्ट हैं कि गेंदबाजों को आक्रामक प्रदर्शन करना होगा . मैदान पर ओस अधिक नहीं थी लेकिन गेंदबाजों ने खुद को जल्दी ढाल लिया .” हरफनमौला शिवम दुबे ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिये .

सूर्यकुमार ने कहा ,” दो तीन ओवर डालने वाले गेंदबाज टीम में होना हमेशा अच्छा रहता है . यह संयोजन हमे रास आता है .” आस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा ,” 167 का स्कोर बुरा नहीं था . हम फिनिश लाइन तक नहीं जा सके . भारतीय टीम को इसका पूरा श्रेय जाता है जो विश्व स्तरीय टीम है .” एशेज श्रृंखला को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने टीम में काफी बदलाव किये थे . प्रमुख खिलाड़ी टी20 श्रृंखला के आखिरी दो मैच छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज की तैयारी में लग गए . मार्श ने कहा ,” आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं लेकिन एशेज श्रृंखला आने वाली है . हम अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, खासकर इस तरह के दबाव वाले मैच में .”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना : मुख्यमंत्री साय
Next Article देश को वैश्विक स्तर के बैंकों की जरूरत; RBI, वित्तीय संस्थानों के साथ बातचीत जारी: सीतारमण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL में जडेजा का तगड़ा इशारा! बटलर को ‘जेब में’ डालने वाला सेलिब्रेशन वायरल

May 10, 2026
Sports

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास! CSK और RCB भी रह गए पीछे » Fourth Eye News

May 10, 2026
Sports

IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.