मुंबई. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए.

राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ”इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा.” राउत ने दावा किया, ”कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए. इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा. क्या सरकार या बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है?” गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला गया मैच सात विकेट से जीत लिया. जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.

राउत की पार्टी इस मैच का विरोध कर रही थी. राउत ने इसे एक तमाशा बताया और दावा किया कि यह इनकार तात्कालिक निर्णय नहीं था. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद सात मई को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहिष्कार के आह्वान के बावजूद यह मैच खेला गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version