नयी दिल्ली: भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने तीन मैच की आगामी टी20 श्रृंखला के लिए सोमवार को टीम की जर्सी का अनावरण किया। यह श्रृंखला आईडीसीए की बधिर टीम और दुबई की बधिर टीम के बीच 10 से 13 दिसंबर तक यूएई के शारजाह में खेली जाएगी।

जर्सी का अनावरण श्रृंखला में हिस्सा ले रही भारतीय बधिर क्रिकेट टीम, आईडीसीए के सहयोगी साझेदारों और आईडीसीए के बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। आईडीसीए अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी चैंपियनशिप के लिए अच्छी तरह से तैयार और उत्साहित हैं। वे अपना कौशल दिखाने और प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करने को तैयार हैं। मैं उन्हें इस श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

आईडीसीए बधिर टीम इस प्रकार है: वीरेंद्र ंिसह (कप्तान), सुहैल अहमद, आर यशवंत नायडू, संतोष कुमार महापात्रा, अश्विन कलियापेरुमल, राहुल वाघमशी, इहजास पट्टापिल, समीउल्लाह खान पठान, प्रणिल मोरे, विराज कोल्टे, जिगर ठक्कर, वैभव परांजपे, दीपक कुमार, फहीमुद्दीन।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version