नयी दिल्ली: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय डाक 24 घंटे और 48 घंटे में ‘डिलीवरी’ की गांरटी के साथ डाक एवं पार्सल सेवा शुरू करेगा। मंत्री ने कहा कि जनवरी से 24 घंटे और 48 घंटे डाक वितरण तथा अगले दिन पार्सल वितरण शुरू हो जाएगा।

सिंधिया ने कहा, ‘‘ हम डाक और पार्सल की डिलीवरी की गारंटी के साथ नई सेवाएं पेश करने जा रहे हैं। 24 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा होगी जो 24 घंटे के भीतर डाक की डिलीवरी सुनि›ित करेगी। इसी तरह, 48 घंटे के भीतर डिलीवरी के लिए 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा होगी।’’

उन्होंने कहा कि ये सेवाएं जनवरी में शुरू की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि पार्सल की अगले दिन डिलीवरी के लिए भी ऐसी ही सेवाएं होंगी, जिससे यह सुनि›ित होगा कि पार्सल अगले दिन डिलीवर हो जाए जबकि अभी इसमें तीन से पांच दिन लगते हैं। सिंधिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक भारतीय डाक को ‘लागत केंद्र’ से ‘लाभ केंद्र’ में तब्दील करना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version