राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है. भाजपा पदाधिकारियों ने अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में बीती रात एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार करने के बाद आज सीजीएम आनंद सिंह की कोर्ट में पेश किया. सीजीएम ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 21 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया है. मामले में दकप सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी पोस्ट के आधार पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. प्रकरण को विवेचना में लेते हुए साक्ष्य संकलन किए गए हैं. मामले में अभियुक्त अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायालय में पेश किया गया. जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. हंसराज गोयल की आईडी के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है. दकप पटेल के मुताबिक, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
