दुर्ग। भिलाई में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है। म्यूल बैंक खातों के जरिए फ्रॉड की रकम घूमाने वाले 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकल स्तर पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट में बताया गया कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपए साइबर ठगी के रूप में जमा किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि यह पूरी रकम विभिन्न ऑनलाइन साइबर अपराधों से पीड़ित लोगों से ठगी गई थी और इन्हीं खातों में ट्रांसफर की गई। खाताधारकों और परिचालकों ने इस पैसों का उपयोग निकासी, खर्च और रकम को आगे बढ़ाने के लिए किया था। समन्वय पोर्टल से मिले डेटा के आधार पर पुलिस टीम ने इन खातों को ट्रेस किया और खाताधारकों की पहचान शुरू की।

मामला स्पष्ट होते ही मोहन नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मोहन नगर थाना प्रभारी के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, मोबाइल नंबरों और साइबर सेल की मदद से पूरे गैंग की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस के अनुसार कई आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन्हें ही म्यूल अकाउंट कहा जाता है, जिनके जरिए ठगी की रकम देशभर में घुमाई जाती है।

गिरफ्तार आरोपी
कलविंदर सिंह (44), बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग

चौहान जीवन (32), हाउसिंग बोर्ड, कोहका

निधि बघेल (22), सारथी मोहल्ला, दुर्ग

लालकृष्ण साहू (23), आजाद चौक, रामनगर

राहुल यादव (30), राजीव नगर, सुपेला

पंकज चौबे (31), सेक्टर 01, भिलाई

अंकुर सोनी (20), जोन 01, खुर्सीपार

पायल सोनी (22), जोन 01, खुर्सीपार

राज सिंह (27), सेक्टर 11, खुर्सीपार

राहुल कुमार जयसेल (36), बापू नगर, खुर्सीपार

उज्ज्वल सिंह (26), सेक्टर 11, जोन 01

पंकज टंडन (21), कुंदरा पारा, पद्मनाभपुर

हेमंत दलाई (20), केम्प 01, शांति पारा

रामअवतार यदु (26), कंडरापारा, दुर्ग

मुकुंद सेन (58), स्टेशन मरोदा, नेवई

राम दुबे (22), कंडरापारा, दुर्ग




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version