कला मंदिर में होगी आरक्षण प्रक्रिया, सुबह 11 बजे से शुरू होगा सिलसिला

दुर्ग, 31 अगस्त 2026। जिले के नगरीय निकायों में आगामी निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आरक्षण की पूरी प्रक्रिया सेक्टर-6 भिलाई स्थित कला मंदिर (सिविक सेंटर) में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होगी।

कलेक्टर अभिजित सिंह ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत तीनों नगर निगमों के वार्डों के आरक्षण के लिए औपचारिक आदेश जारी किया है।

तीन चरणों में होगी आरक्षण प्रक्रिया

जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से नगर निगम भिलाई के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे नगर निगम रिसाली और शाम 5 बजे नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।

नगर निगम आरक्षण का समय स्थान
भिलाई सुबह 11:00 बजे कला मंदिर, सेक्टर-6 भिलाई
रिसाली दोपहर 3:00 बजे कला मंदिर, सेक्टर-6 भिलाई
भिलाई-चरोदा शाम 5:00 बजे कला मंदिर, सेक्टर-6 भिलाई

तय होगा किस वार्ड में कौन सा आरक्षण

वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के बाद तीनों नगर निगमों के विभिन्न वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में संभावित दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

प्रशासन ने आरक्षण प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की है। 9 सितंबर को होने वाली इस प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों और आम लोगों की भी नजर रहेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version