राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से जुड़े बहुचर्चित लोहा चोरी मामले में राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जेल की हवा खा चुके भाजपा नेता भास्कर मुदलियार के खिलाफ आखिरकार पार्टी ने संगठनात्मक डंडा चला दिया है। अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने आदेश जारी करते हुए भास्कर मुदलियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि भास्कर मुदलियार वैशाली नगर मंडल में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीएसपी लोहा चोरी कांड में नाम सामने आने और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद वे न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके हैं। इस घटना के बाद से ही लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए आदेश में यह साफ तौर पर कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है। पार्टी के भीतर ऐसे आपराधिक या भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले पदाधिकारियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस सख्त कदम के जरिए पार्टी ने यह कड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि गलत आचरण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भास्कर मुदलियार के निष्कासन के बाद से स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बीएसपी लोहा चोरी का यह मामला पूरे प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा है, जिसमें पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ऐसे में सत्ताधारी या प्रमुख दलों द्वारा अपने ही नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई करना राजनीतिक पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
