नोएडा: भोजपुरी के एक अभिनेता और गायक ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जनमानस में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अपमानजनक तथ्यों को प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित आलोक पांडेय गोपाल के अनुसार, इस घटना से उनकी मानहानि हो रही है। थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को पांडेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ अज्ञात लोग उनके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गलत तथ्य प्रसारित करके उनका चरित्र हनन कर रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, इस वजह से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बीती रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version