राष्ट्रवाणी: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट और …और पढ़ें अमेजन सेल की सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स: खरीदने से पहले देख लें, नहीं तो बाद में होगा फील! जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल कल यानी 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। फेस्टिव सीजन की इस सबसे बड़ी सेल में कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही कुछ फोन्स पर तो एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

सेल से पहले ही अमेजन ने सैमसंग, एप्पल, Xiaomi, वनप्लस और iQOO समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स से पर्दा उठा दिया है। ऐसे में अगर आप भी सेल के दौरान नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले सभी डिवाइस की कीमतें जान लें… सेल के दौरान सैमसंग Galaxy S25 अल्ट्रा सिर्फ 84,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा जिसमें कूपन ऑफर भी शामिल है।

फोन पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। बता दें कि Galaxy S25 अल्ट्रा को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। एप्पल का आईफोन 16 भी इस सेल के दौरान सिर्फ 71,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 89,900 रुपये है।

इसके अलावा वनप्लस Nord 6 सेल में सिर्फ 42,999 रुपये का मिलेगा, जो 52,999 रुपये की लिस्टेड कीमत से काफी कम है। सेल के दौरान Xiaomi 17 सिर्फ 59,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 1,19,999 रुपये है। इतना ही नहीं सेल में iQOO 15R की प्रभावी कीमत सिर्फ 46,499 रुपये होगी, जो 69,999 रुपये की मिलता है।

साथ ही iQOO Z11xa सिर्फ 24,999 रुपये और Redmi 15C 5G Prime भी सिर्फ 15,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अमेजन सेल में एक्सचेंज के जरिए 70 हजार रुपये तक की बचत, 7,500 रुपये तक के कूपन और 2,944 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि हर फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स कुछ अलग देखने को मिलेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version