Jan Suraj Party Candidate List प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 सीटों पर प्रत्याशी देने का एलान कर रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आने के बाद अब सबसे पहले जन सुराज ने ही प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की है। इसमें पटना की हॉट सीट कुम्हरार से लेकर दरभंगा, मांझी, सुल्तानगंज तक का नाम है।

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभाने के बाद राजनीति में उतरे प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अब भी तय नहीं हो सका है। उन्होंने गुरुवार को अपनी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की। इस सूची के कुछ चर्चित नाम ‘अमर उजाला’ सामने ला रहा है। सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखें घोषित कीं और अब उसके बाद सबसे पहले यह सूची फाइनल होकर सामने आ रही है।
विज्ञापन

संवाददाता सम्मेलन से पहले यह नाम देखें
मांझी विधानसभा सीट से वाई वी. गिरी को मौका दिया जा रहा है। दरभंगा से आरके मिश्रा, करगहर से रितेश पांडेय और पटना की हॉट सीट कुम्हरार से केसी सिन्हा को जन सुराज पार्टी उतार रही है। भागलपुर की सुल्तानगंज सीट से इंजीनियर राकेश, शिवहर से नीरज सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्नाजी, छपरा से जेपी सिंह, समस्तीपुर से चेतना झांब का नाम सामने आ रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version