पटना. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा. कई भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे साय ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने उल्लेखनीय विकास किया है.

उन्होंने कहा, ह्लकेंद्र सरकार बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विधानसभा चुनावों के परिणाम आने पर राजग एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा.ह्व साय ने बताया, ह्लमैं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य मंत्री नितिन नवीन के नामांकन दाखिल करने में हिस्सा लेने आया हूं.ह्व भाजपा के नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं, जबकि सम्राट चौधरी को पार्टी ने तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया है. बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version