राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, बिलासपुर। कब्रिस्तान के पास रहकर झाड़फूंक और आयुर्वेदिक दवा देने वाले बाबा अपने साथियों के साथ कब्रिस्तान में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग अपने स्वजन कि चिता बुझी की नहीं देखने आ गए।
कब्रिस्तान में तीन लोगों के बैठे होने की जानकारी मिलने पर वे बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बाबा और उसके साथियों की जमकर पिटाई कर दी। इससे बाबा के हाथ की हड्डी टूट गई।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ कर आरोपित की जानकारी जुटा रही है। कोनी टीआइ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोनी के देवनगर में रहने वाले शिवराम साहू कब्रिस्तान के पास रहते हैं।
वे गांव में झाड़फूंक के साथ ही आयुर्वेदिक दवा भी देते हैं। शिवराम के बेटे संस्कार ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे गांव में रहने वाला चंदू भार्गव उनके घर आया। वह शिवराम को अपने साथ कब्रिस्तान लेकर चला गया।
कब्रिस्तान में वे चंदू, भागवत, दद्दू और रवि के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद रवि वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद गांव में रहने वाला राजा यादव, उमेश ठाकुर और रवि वहां पर आए।
उन्होंने तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से शिवराम को गंभीर चोटे आई। इधर मारपीट होते देख शिवराम के साथी वहां से भाग निकले।
मारपीट से शिवराम के सिर में गंभीर चोटे आई है। साथ ही उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई है। संस्कार की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग तांत्रित और उसके साथी की पिटाई कर रहे हैं। साथ ही उसके साथी से गाली-गलौज की जा रही है।
इसमें एक महिला तांत्रिक और उसके साथियों को गाली-गलौज कर रही हैे। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
इस बीच घायल के स्वजन अस्पताल में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

