राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस उपदाते : बिलासपुर. डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है. रेल लाइन की स्वीकृति पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का रायपुर से बिलासपुर तक जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, रामधुनी और गेड़ी नृत्य के बीच उनका भव्य जनअभिनंदन हुआ. इस दौरान विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. तोखन साहू ने रेल परियोजना को छत्तीसगढ़ के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे रेल कनेक्टिविटी, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को नया बढ़ावा मिलेगा. सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई एक पोस्ट को संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत बताते हुए तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 30 जुलाई को जारी नोटिस में कहा गया है कि अरुण मालाकार द्वारा सोशल मिडिया पर साझा और प्रचारित की गई पोस्ट से कांग्रेस संगठन की छवि धूमिल हो रही है. यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.नोटिस में जिस सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख किया गया है, उसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता उमेश पटेल को उपयुक्त नेतृत्व बताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अपील की गई थी. प्रदेश कांग्रेस ने इसे संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए गंभीरता से लिया है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस की प्रतिलिपि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी को भी भेजी गई है. नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण मालाकार ने कहा कि अपने नेता उमेश पटेल के नाम का समर्थन करना पार्टी के संविधान या बायलॉज के अनुसार कहीं भी अनुशासनहीनता नहीं माना गया है. उन्होंने कहा, समय पर अपना जवाब प्रदेश कांग्रेस को भेज दूंगा. इसके बाद पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसका पालन करूंगा. बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी, लड़ाई-झगड़े और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 11 आरोपियों पर कार्रवाई की है. नशाखोरी के आरोप में शेख अयान और उज्जवल कौशिक, अड्डेबाजी के मामले में राकेश साहू, विकास दास मानिकपुरी और चन्द्र प्रकाश साहू, जबकि मारपीट के मामले में विशाल रात्रे, प्रवीण रात्रे और अशोक उर्फ पुकलू देवार को गिरफ्तार किया गया. वहीं फरार वारंटी अमन श्रीवास, गणेश यादव और संतोष दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बिलासपुर. कौड़िया में युवक चंद्रप्रकाश पटेल की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में मृतक की प्रेमिका उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीपत थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था. आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि नशे में धुत चंद्रप्रकाश ने उसका गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद उसने भी उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद वह शव को घर की बाड़ी में छोड़कर स्कूटी से फरार हो गई थी. बिलासपुर. बेलगहना चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. ग्राम सक्तिबहरा से चोरी हुई बाइक के मामले में प्रार्थी प्यारेलाल कुजूर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सूरज साकत और रामगोपाल मरकाम को गिरफ्तार किया. सूरज साकत के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई. खरसिया. बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-49) पर वर्षों से फैले अवैध कब्जे, सड़क किनारे संचालित ढाबा, होटल-दुकानों के सामने भारी वाहनों की अवैध पार्किंग और प्रशासन की कथित निष्क्रियता अब जानलेवा साबित होती दिखाई दे रही है. शुक्रवार देर रात ग्राम छोटे देवगांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर मौजूद छह गौवंश को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि तीन गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश का उपचार कराया, वहीं मृत गौवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया. लेकिन इस हादसे ने प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-49 के किनारे लंबे समय से अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं. सड़क किनारे बने होटलों और दुकानों के सामने घंटों तक हाईवा और अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है. कई बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने न तो अतिक्रमण हटाया और न ही अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई की. परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती दिखाई होती तो शायद तीन बेजुबान गौवंश की जान नहीं जाती. अब ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे एनएच-49 से अवैध कब्जे हटाने, सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं.
Trending
- सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन
- सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व चैयरमैन को 14 दिन की जेल
- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दीपक रात्रे की मौत, एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार संग गया था जम्मू-कश्मीर – राष्ट्रवाणी
- दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रिकार्ड तलाशने में जुटी पुलिस… – राष्ट्रवाणी
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और सेवा की व्यवस्था – राष्ट्रवाणी
- सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- सहकारिता के माध्यम से कृषि में तकनीकी क्रांति: धमतरी बना देश का पहला जिला, 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा – राष्ट्रवाणी
