राष्ट्रवाणी: शशिकांत डिक्सेना, कोरबा। प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से आक्रोशित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सुबह 7 बजे से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की समझाइश पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया. चक्काजाम कर रहे बच्चों ने बताया कि खाने में कीड़ा, प्राचार्य अहमद खान का अभद्र व्यवहार और ऊपर से सुविधाओं की कमी से बीते दो सालों से वे तंग आ चुके हैं. इसके पहले भी अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकलने पर उन्हें चक्काजाम करने पर मजबूर होना पड़ा है. चक्काजाम की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय तहसीलदार के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे है. छात्रों ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्राचार्य को हटाने और छात्रावास अधीक्षक के अभद्र व्यवहार को लेकर कलेक्टर से बात करने के बाद ही वे चक्काजाम समाप्त करेंगे. आखिरकार एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
