राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस उपदाते : बिलासपुर. वन विभाग ने सागौन की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. टीम ने जोगीपुर-रतनपुर रोड पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन और बाइक को जब्त किया. आरोपियों के कब्जे से सागौन के 11 लठ्ठ बरामद किए गए हैं. वन विभाग मामले की आगे की जांच कर रहा है. बिलासपुर. आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को 6 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ट्रेन यात्रा के दौरान जवान के बैग से दो पिस्टल, 24 कारतूस और चार मैगजीन चोरी हो गई थीं. जीआरपी बिलासपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गए सभी हथियार और कारतूस बरामद कर लिए थे. बिलासपुर. जोंधरा गांव में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया युवक तेज बहाव में बह गया. हादसे में जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट की मौत हो गई. संतुलन बिगड़ने से वह नदी में डूब गया था. बिलासपुर, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा पुलिस के साथ एसडीआरएफ ने संयुक्त तलाश अभियान चलाया. देर रात पामगढ़ क्षेत्र के पास शव दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर में कुछ युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में बदमाश युवकों को केबल तार, लात-घूंसों से पीटते और पत्थर से हमला करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बिलासपुर. कोटा वन क्षेत्र में मलेरिया ने एक बार फिर दस्तक दी है. औरापानी जंगल क्षेत्र में एक ही परिवार के 10 से 14 वर्ष आयु के तीन बच्चे मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 150 ग्रामीणों की जांच शुरू कर दी. कोटा क्षेत्र के 72 गांव पहले से मलेरिया प्रभावित हैं और लगातार बारिश के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है.
Trending
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी
- सोना ₹3000 और चांदी ₹6200 महंगी, अब खरीदें या नहीं? अजय केडिया बोले- गोल्ड तोड़ेगा रिकॉर्ड; सिल्वर कहां तक भागेगी? – राष्ट्रवाणी
- Varanasi के बाद महेश बाबू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एस एस राजामौली के बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे दाऊद ने इनवाइट…’, 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद! – राष्ट्रवाणी
- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट – राष्ट्रवाणी

