सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 11 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन में फेरबदल करते हुए मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार सीए प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को मीडिया विभाग में सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास सहित कुल 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जो पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को मीडिया व जनता के बीच रखने का काम करेंगे।
पार्टी संगठन का कहना है कि मीडिया विभाग में किए गए इस फेरबदल से संगठन की संवाद व्यवस्था और जनसंपर्क को और मजबूत किया जाएगा। नई टीम पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।
Trending
- R Mukerji की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए शाह रुख खान-आलिया भट्ट, नम आंखों से दी विदाई – राष्ट्रवाणी
- ‘प्रणम खरेदू’ से ‘काका’ तक, सिनेमा में 48 साल पूरे होने पर भावुक हुए मेगास्टार Chiranjeevi, लिखा भावुक पोस्ट – राष्ट्रवाणी
- ‘सच्चा स्टार वही, आपको लोग फॉलो…’ एक्टर्स के हानिकारक चीजों के इस्तेमाल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की खास अपील – राष्ट्रवाणी
- 33 साल पुरानी Pankaj Udhas की ‘कलेजा चीरने’ वाली गजल, सुनते ही आ जाएगी एक्स की याद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- आजीविका डबरी ने बदली जगदेव की राह, पानी से मिली आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सरकार की संवेदनशील पहल : बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – राष्ट्रवाणी
- भिलाई में फाइनेंस के नाम पर 16 लाख की ठगी, लैपटॉप बाइक स्कूटी फाइनेंस कराकर फरार – राष्ट्रवाणी
