बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक व्यक्ति पर खनन अधिकारियों का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें पीड़ित परमेश्वर साहू के हाथ बंधे हुए हैं और उसे बेल्ट और डंडे से पीटा जा रहा है. इसके बाद गया पटेल, दिलहरण वर्मा, केवल केवट, यशवंत पटेल, आनंद दास और दिग्विजय वैष्णव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

अधिकारी ने बताया, ”आरोपी खनन कार्य में लगे हैं, साहू पेशे से ड्राइवर है. घटना 12 जून को हुई, जब साहू गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव में एक स्थानीय व्यापारी से बजरी खरीदने गया था.” अधिकारी ने बताया, ”आरोपी यशवंत पटेल और केवल केवट ने साहू को गांव के गुढ़ी चौक पर रोका और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया. उन पर आरोप था कि उन्होंने खनन अधिकारियों को ऐसी जानकारी दी है जिसके कारण हाल ही में उनके बजरी से भरे ट्रैक्टर जब्त किए गए.” अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास जारी हैं.

इस घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रेत और कोयला माफिया ‘बेखौफ’ हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ”माफिया के लोग पुलिस और जिला प्रशासन की मिलीभगत से आम लोगों पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version