राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पड़ोश में रहने वाले युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने आज युवक पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वही घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version