नयी दिल्ली. हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट की खेल पर आधारित फिल्म ‘एफ1’ भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो- इंडिया ने यह जानकारी दी. जोसेफ कोसिंस्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जून को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की कमाई के नए आंकड़े साझा किए.

स्टूडियो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “कोई रुकावट नहीं. कोई धीमापन नहीं. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार से जारी!” फिल्म में पिट ने पूर्व फार्मूला वन ड्राइवर सन्नी हेस की भूमिका निभाई है जो एक घातक दुर्घटना के चलते 30 साल तक खेल से दूर रहने के बाद एक युवा खिलाड़ी को प्रशिक्षित करने और अपने दोस्त की संघर्षरत टीम को टूटने से बचाने में मदद के लिए वापसी करता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version