दुर्ग, 30 अप्रैल 2026। शहर के प्रमुख बिल्डर और “राम रसोई” के संचालक चतुर्भुज राठी के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आज सुबह महेश कॉलोनी स्थित उनके घर पर की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह ही दुर्ग पहुंची और सीधे चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं जारी हैं। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
चतुर्भुज राठी शहर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में गिने जाते हैं। उनके व्यवसाय में महावीर बिल्डर, अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, भावभूमि जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ “राम रसोई” का संचालन भी शामिल है, जो शहर में काफी प्रसिद्ध है।
ईडी की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी
Previous Articleक्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल
