राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादले

भिलाईनगर, 07 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे को उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CRIDCL) में अतिरिक्त प्रबंध संचालक तथा CHiPS के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा कई जिलों के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों, अपर कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के भी प्रशासनिक आधार पर तबादले किए गए हैं। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बलरामपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

राज्य शासन ने सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Oplus_16908288

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version