राष्ट्रवाणी: बर्तन धोने के बाद सिंक पर रह गए सफेद दाग दिखाई देना एक आम समस्या है. अगर आपके किचन सिंक पर भी सफेद-सफेद धब्बे या परत दिखाई देती है, तो इसे सिर्फ गंदगी समझकर जोर से रगड़ना जरूरी नहीं है. कई बार ये निशान हार्ड वॉटर यानी खारे पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स के जमने से बनते हैं. पानी सूखने के बाद ये मिनरल्स सिंक की सतह पर सफेद परत छोड़ देते हैं, जो बार-बार पानी पड़ने और सूखने के साथ और ज्यादा दिखाई देने लगती है. खासकर स्टेनलेस स्टील के सिंक में ऐसे दाग काफी आम हैं. अच्छी बात यह है कि इनके लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं होता. घर में मौजूद सफेद सिरका, बेकिंग सोडा और एक मुलायम कपड़े की मदद से आप इन दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं. हालांकि, सिंक के मटेरियल के हिसाब से सफाई का तरीका चुनना जरूरी है, क्योंकि बहुत ज्यादा रगड़ने या गलत केमिकल इस्तेमाल करने से सतह को नुकसान पहुंच सकता है. सफेद दाग हटाने से पहले सिंक में जमा भोजन के टुकड़े, तेल और साबुन की परत को साफ कर लें. इसके लिए हल्का डिशवॉशिंग लिक्विड और गुनगुना पानी पर्याप्त है. मुलायम स्पंज से सिंक को साफ करने के बाद पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे यह पता लगाना भी आसान होगा कि सफेद निशान वास्तव में मिनरल जमा होने की वजह से हैं या केवल खाने के टुकड़े की वजह से. इसके बाद सिंक को एक बार सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. गीली सतह पर सफेद दाग को पहचानना मुश्किल हो जाता है. अगर सिंक पर मुख्य समस्या हार्ड वॉटर के निशानों की है, तो सफेद सिरका और पानी का घोल इस्तेमाल करना सबसे बेहतरीन तरीका है. सामान्य तौर पर दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर दाग वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए रखें और फिर हल्के हाथ से पोंछ दें. इसके बाद साफ पानी से सिंक को अच्छी तरह धोएं. अगर कुछ निशान अभी भी बचे हैं, तो बेकिंग सोडा और पानी का हल्का पेस्ट बनाएं. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें. बेकिंग सोडा जिद्दी दागों को निकालने में मदद करता है. ध्यान रहे कि दाग साफ करने के लिए जोर से रगड़ने से बचें. स्टेनलेस स्टील या अन्य फिनिश वाली सतह पर कठोर स्क्रबर, स्टील वूल या वायर ब्रश इस्तेमाल करने से वह खराब हो सकता है. सिंक को चमकदार बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है कि बर्तन धोने के बाद उसे लंबे समय तक गीला न छोड़ें. साफ पानी से साफ करने के बाद मुलायम सूखे कपड़े से सिंक की सतह और नल को पोंछ दें. पानी सूखने से पहले उसे हटा देने पर मिनरल जमा होने की संभावना कम हो जाती है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण – राष्ट्रवाणी
- कैंसर की समय पर पहचान के लिए जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की सघन जांच जारी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की मौत, साथी समेत पांच घायल – राष्ट्रवाणी
- रेलटेल को म्यूनिशन्स इंडिया – भारतीय पीएसयू से 20.04 करोड़ रुपये का क्यू-शक्ति आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर अनुबंध मिला

