राष्ट्रवाणी: कई घरों में गर्म रोटियों को रखने के लिए अखबार का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग रोटी को अखबार में लपेट देते हैं, तो कुछ इसे बिछाकर उस पर रोटियां रख देते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही के कुछ केमिकल खाने में मिलते हैं. इसलिए गर्म रोटी को अखबार में रखने से बचना चाहिए. अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई तरह के केमिकल हो सकते हैं. जब गर्म रोटी सीधे अखबार के संपर्क में आती है, तो स्याही के कुछ तत्व रोटी में पहुंचते हैं. ऐसे केमिकल वाले खाने को बार-बार खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसी वजह से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI भी खाने को अखबार में लपेटने या परोसने से बचने की सलाह देता है. अखबार छपने से लेकर घर पहुंचने तक कई जगहों से गुजरता है. इस दौरान उस पर धूल और गंदगी लगती है. जब इसी अखबार में रोटी रखी जाती है, तो खाने की साफ-सफाई पर असर पड़ता है. वहीं, स्याही में मौजूद कुछ हानिकारक केमिकल भी खाने के संपर्क में आते हैं. तो रोटी अखबार में न रखें और इससे बचना ही बेहतर है. खासकर बच्चों के मामले में खाने की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसलिए रोटी को अखबार में रखने के बजाय दूसरी सुरक्षित चीजों की सहायता लें . रोटी रखने के लिए साफ सूती कपड़े या स्टील के डिब्बे का इस्तेमाल करें. आप साफ कांच के बर्तन में भी रोटियां रख सकते हैं. इससे रोटियां ढकी रहेंगी और उन्हें अखबार के सीधे संपर्क में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर कागज का इस्तेमाल करना है, तो ऐसा पेपर लें जो खाने के लिए सुरक्षित हो. ध्यान रखें कि रोटी रखने वाला कपड़ा और बर्तन भी साफ होना चाहिए. डिस्क्लेमर: अखबार में रोटी रखने से बचना बेहतर है, लेकिन केवल इस आदत के आधार पर कैंसर या किसी दूसरी गंभीर बीमारी का खतरा तय नहीं किया जा सकता. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण – राष्ट्रवाणी
- कैंसर की समय पर पहचान के लिए जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की सघन जांच जारी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की मौत, साथी समेत पांच घायल – राष्ट्रवाणी
- रेलटेल को म्यूनिशन्स इंडिया – भारतीय पीएसयू से 20.04 करोड़ रुपये का क्यू-शक्ति आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर अनुबंध मिला

