राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक GM-AGM समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीएसपी को सुरक्षा प्रदान करने वाली सीआईएसएफ ने भी अपने 7 जवानों को सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वैशाली नगर के भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर चल रही थी। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लोहा चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। जांच के दौरान नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके आधार पर आगे भी अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल भास्कर मुदलियार की गाड़ियां मुख्य आरोपी संजय सिंह द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के अंदर डस्ट परिवहन के लिए लगाए गए थे। भास्कर मुदलियार की गाड़ियां प्लांट के अंदर से फ्लू डस्ट लाने का काम करती थी, लेकिन फ्लू डस्ट की आड़ में कुछ महीनों से स्कैप की चोरी की जा रही थी। इससे पहले भी भास्कर मुदलियार से पूछताछ की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। इस मामले में कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु खण्डेलवाड और गिरीश खंडेलवाल फरार हैं, जिनके 12 खाते फ्रिज किये गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान भास्कर मुदलियार की संदिग्ध भूमिका पाई गई। ट्रांसपोर्टर भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉन्ट्रक्टरों के माध्यम से चलाई जा रही थी। जांच के दौरान कई साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। फ़्लू डस्ट की आड़ में स्क्रैप चोरी मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि 26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापा मारा था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी। इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version