Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद कहा, अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं
Sports

बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद कहा, अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद कहा, अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. बेहतरीन लय में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को अपने कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं. भारत को सूखी पिच पर 2012 के बाद पहली बार चार स्पिनरों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसमें बुमराह ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए. इस तरह घरेलू मैदान पर उन्होंने तीसरी दफा और कुल मिलाकर 16वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया.

उनके इस प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन 55 ओवर में महज 159 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के बाद बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए मैच चुनने को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है. पीठ में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. फिर इंग्लैंड में उन्हें दो टेस्ट मैच में आराम दिया गया जिससे आलोचकों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए.

बुमराह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”मैं जिस भी प्रारूप में खेलता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं. मैं इनका जवाब नहीं दूंगा. मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करता हूं. मैं अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं. ” कई प्रारूपों में खेलने वाले बुमराह इंग्लैंड दौरे से लगातार खेल रहे हैं. वह एशिया कप टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत हासिल करने वाली टीम में खेल, फिर पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में खेले और ऑस्ट्रेलिया में पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी खेले, हालांकि उन्हें वहां वनडे श्रृंखला के लिए आराम दिया गया.

उन्होंने कहा, ”मैं हर प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. जब तक मैं योगदान दे पा रहा हूं और नयी चीजें सीखने की कोशिश कर पा रहा हूं, उससे मैं खुश हूं. ” घरेलू परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है तो ऐसे में बुमराह ने माना कि भारत में इस तरह के विकेट लेना कितना खास है.

उन्होंने कहा, ”जब भी आप भारत में खेलते हैं तो यह तय है कि स्पिनर ढेर सारे विकेट लेंगे. इसलिए जब भी आप सीमित स्पेल में प्रभाव डाल पाते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है. मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. टेस्ट मैच में अब भी काफी काम बाकी है. ” वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने टीम के पहली पारी में लचर प्रदर्शन के लिए परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, ”यही टेस्ट क्रिकेट की चुनौती है. हम इंग्लैंड जाते हैं, माहौल अलग होता है. हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, चुनौती अलग होती है. इसलिए हमें खुद को ढालना होगा. अनुकूलित होना हमारा काम है. यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है, अलग-अलग परिस्थितियां, अलग-अलग कौशल. ” उन्होंने कहा, ”आपके पास सफल होने के लिए काफी कौशल होना चाहिए. ”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसरकारी कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले—नीतिगत बदलावों को हरी झंडी
Next Article KH ग्रुप ऑफ सकूल्स ने एनुअल एग्जिबिशन 2025 “एडूबिशन” का किया आयोजन: बच्चों ने सीखा मनुष्य जाति की पाषाण युग से आधुनिक युग तक हर क्षेत्र में कैसे हुई प्रगति
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट

May 6, 2026

‘सिनेमा से सत्ता तक’: विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, क्या तमिलनाडु में शुरू होगा नया दौर? – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.