राष्ट्रवाणी: कग करिमे News: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पत्थर से चेहरे को कुचल दिया गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गुरुवार शाम से छात्र गायब था. अगली सुबह जब योग करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा. मामला उदयपुर थाना थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी (15 साल) वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर निकला था. रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की. लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद नाबालिग का पता नहीं चल सका. सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. निरीक्षण करने पर देखा कि शव पर चोट के निशान हैं. चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में सामने आया कि वह सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version