मोबाइल की लत, जाते-जाते बची 15 साल की लड़की की जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की रहने वाली छात्रा जों कक्षा दसवीं में पढ़ती है और महज 15 साल की है। इस छात्रा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसकी किसी ने भी कल्पना तक नहीं की होगी।

छात्रा के पिता ने जब बिती शाम मोबाइल चलाने पर डांटा और पढ़ाई करने कहा तो इस छात्रा ने गुस्से में आकर खेतों में डालने के लिए घर पर रखे गए किटनाशक दवाई (जहर) का सेवन कर लिया। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां समय पर उपचार होने से उसकी जान बच गई।

इस घटनाक्रम ने बच्चों में बढ रही मोबाइल के लत पर गहन चिंतन मनन की जरूरत को फिर उठा दिया। इसको लेकर परिजनों का कहना है कि, पढ़ाई करने और मोबाइल चलाने से मना करने पर यह कदम उठाया है। बहरहाल डाक्टरों ने बताया कि, छात्रा खतरे से बाहर है, लेकिन डाक्टरों ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, किसी भी चीज की लत ठीक नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version