राष्ट्रवाणी: CG Morning News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे, जहां आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित Statescon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

महासमुंद। जिले के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला ग्राम बरोडाबाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के लाइवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल पर आयोजित होगा।

रोजगार मेले का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। प्रशासन ने युवाओं से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर के अनुसार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी। स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 230 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं से स्नातक तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, विभिन्न स्नातक डिग्री और आईटीआई उत्तीर्ण युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले छत्तीसगढ़ रोजगार एप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

इसके बाद ही साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को मेले में शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। रिक्त पदों और वेतनमान से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी से जोड़ना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय आयोजन होगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राही माताओं, स्वसहायता समूह की महिलाओं, बच्चों के अभिभावकों, मितानिनों तथा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को सम्मानित भी किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में समुदाय के समक्ष ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं और बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजनों की विधि का प्रदर्शन, स्वास्थ्य एवं पोषण आधारित चित्रकला तथा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान और बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पोषण वाटिका के लिए पौधरोपण करते हुए ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। समुदाय से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की अपील भी की जाएगी।

25 सितंबर को रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर26 सितंबर को रायपुर ग्रामीण, कोरबा, कवर्धा और सूरजपुर28 सितंबर को महासमुंद, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और गरियाबंद29 सितंबर को धमतरी, दुर्ग, बलौदाबाजार और मुंगेली30 सितंबर को भिलाई क्षेत्र, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बीजापुर और जांजगीर1 अक्टूबर को बेमेतरा, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा2 अक्टूबर को जशपुर, कोंडागांव और मानपुर-मोहला3 अक्टूबर को बालोद, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5 अक्टूबर को सक्ती, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़6 अक्टूबर को बलरामपुर, बिलासपुर ग्रामीण और कोरिया जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version