राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटेंगे. दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर. वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और जल का कलश रायपुर पहुंच गया है. संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत श्रीराम मंदिर में साधु-संतों की मौजूदगी में विशेष पूजन होगा. 4 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में कलशों का वितरण किया जाएगा. इसके बाद इन्हें प्रदेश के 36 संगठन जिलों और 479 मंडलों तक पहुंचाया जाएगा. रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब सभी जिलों में तिमाही और छमाही परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी. लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा पहली से बारहवीं तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर से और छमाही परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी. परीक्षा संचालन के लिए जिला परीक्षा समितियां गठित की जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र निर्माण और मूल्यांकन तय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली बिलों का बकाया कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब विकासखंड स्तर और उससे ऊपर के सरकारी बिजली कनेक्शनों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे. बिजली कंपनी ने इसके लिए विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकारी विभागों पर 3,300 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, जिसकी वसूली किस्तों में की जाएगी. फिलहाल यह व्यवस्था केवल सरकारी कनेक्शनों पर लागू होगी. रायपुर. प्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था और महंगी बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू होने जा रहा है. इन मांगों को लेकर कांग्रेस 2 महीने तक कई चरणों में आंदोलन चलाएगा. शनिवार को सभी जिलों में प्रेसवार्ता के साथ होगी. इसके साथ ही सभी घरों में जाकर महंगी बिजली और स्मार्ट के विरोध में फार्म भरवाया जाएगा. वहीं पंचायत, ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश तक प्रदर्शन किया जाएगा. 2 महीने बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा.
Trending
- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दीपक रात्रे की मौत, एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार संग गया था जम्मू-कश्मीर – राष्ट्रवाणी
- दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रिकार्ड तलाशने में जुटी पुलिस… – राष्ट्रवाणी
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और सेवा की व्यवस्था – राष्ट्रवाणी
- सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- सहकारिता के माध्यम से कृषि में तकनीकी क्रांति: धमतरी बना देश का पहला जिला, 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ – राष्ट्रवाणी

